
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे स्टाफ को परोसे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला यहां तक बढ़ गया कि सीआईडी के बड़े स्तर के एक अधिकारी से इस मामले की जांच कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि यह गलती सरकार विरोधी कृत्य है। हालांकि अभी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। मामला 21 अक्तूबर का है जब मुख्यमंत्री शिमला स्थित सीआईडी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उस दिन मुख्यमंत्री के लिए लाए गए समोसे और केक स्टाफ को परोस दिए गए। ऐसे में मुख्यमंत्री और कार्यक्रम में मौजूद वीआईपी मेहमानों को रिफ्रशमेंट नहीं मिल सकी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सीआईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए समोसे और केक के तीन डिब्बे लाए गए। उस वक्त आईजी रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर से मुख्यमंत्री के लिए होटल से कुछ खाने का सामान लाने को कहा था। एसआई ने आगे एएसआई और पुलिस कर्मी सामान लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल होटल रेडिसन पहुंचे और वहां से तीन बक्सों में खाने का सामान ले आए। सीआईडी मुख्यालय लौटकर इसकी सूचना एसआई को दी गई। एसआई ने होटल से नाश्ता आने के बाद इसे महिला इंस्पेक्टर को दे दिया। महिला इंस्पेक्टर ने यह सामान मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट को भेज दिया। इंस्पेक्टर महिला ने इसकी जानकारी किसी भी उच्च अधिकारी को नहीं दी। मुख्यमंत्री के आने के बाद सारा सामान एसआई ने ने होटल से नाश्ता आने के बाद इसे महिला इंस्पेक्टर को दे दिया। महिला इंस्पेक्टर ने यह सामान मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट को भेज दिया। इंस्पेक्टर महिला ने इसकी जानकारी किसी भी उच्च अधिकारी को नहीं दी। मुख्यमंत्री के आने के बाद सारा सामान बांट दिया गया। इस दौरान कई लोगों के हाथ में यह खाने का सामान गया, लेकिन किसी ने इसे मुख्यमंत्री के लिए लाए जाने को लेकर ध्यान नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पर्यटन निगम के कर्मचारियों से पूछा कि क्या तीन बक्सों में खाने का सामान मुख्यमंत्री को परोसा जाना है, तो उन्होंने कहा कि वे मेन्यू में शामिल नहीं हैं। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सरकार विरोधी काम। विरोधी और सरकार विरोधी तरीके से काम किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714