आर्थिक

विकास दर बढक़र 6.9 फीसदी होगी

नई दिल्ली

गोल्डमैन सैक्स ने अमरीका-भारत ट्रेड डील के ऐलान के बाद भारत के लिए सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण रखा है। इस डील के तहत अमरीका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले अपने टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिए हैं। रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस टैरिफ कटौती की घोषणा की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस डील के लागू होने पर भारत का टैरिफ रेट कम हो जाएगा और यह अन्य एशियाई देशों के करीब 15-19 प्रतिशत के स्तर के बराबर आ जाएगा। विकास पर पडऩे वाले प्रभाव का आकलन करते हुए गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि अगर नए कम टैरिफ लागू होते हैं, तो उनका अनुमान है कि इससे सालाना जीडीपी को लगभग 0.2 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ावा मिलेगा। यह अनुमान अमरीकी मांग को भारत के सामानों के निर्यात (जो जीडीपी का लगभग चार प्रतिशत है) और निर्यात मांग की लोच के आधार पर लगाया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इन सभी कारकों को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि उन्होंने साल 2026 की अपनी वास्तविक जीडीपी ग्रोथ रेट के पूर्वानुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत सालाना कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने यह भी इशारा किया कि व्यापार तनावों में कमी से वित्तीय हालात को सहारा मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि पूंजी प्रवाह में सुधार से रुपए पर पड़ रहे कुछ दबाव में कमी आएगी।

निवेश में बढ़ोतरी की उम्मीद

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समझौते के समापन से व्यापार नीति की अनिश्चितता कम होगी और निजी निवेश के इरादों में सुधार आएगा। साल 2026 की दूसरी छमाही में निजी पूंजीगत व्यय में सुधार से वास्तविक जीडीपी ग्रोथ रेट को और बढ़ावा मिल सकता है।

चालू खाता घाटे पर असर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बाहरी संतुलन के नजरिए से रिपोर्ट में बताया गया कि अमरीका को भारत के निर्यात पर अब टैरिफ कम होने से, साल 2026 में चालू खाता घाटा जीडीपी के लगभग 0.25 प्रतिशत कम होकर जीडीपी के 0.8 प्रतिशत तक सिमटने का अनुमान है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button