देश विदेश

Air India के बाद अकासा की टिकट 1300 रुपए महंगी, पहले से लिए गए टिकट का क्या होगा?

नई दिल्ली

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एयर इंडिया-इंडिगो के बाद अब अकासा एयर की फ्लाइट्स भी आज से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन कंपनी ने रविवार से सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। अकासा एयर ने कहा कि 15 मार्च को रात 12.01 बजे के बाद बुक किए जाने वाले टिकटों पर 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक का एडिशनल सरचार्ज वसूला जाएगा। मिडल ईस्ट तनाव और अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है। अकासा एयर के कहा कि अगर आपने 15 मार्च रात 12.01 बजे से पहले टिकट बुक कर लिया है, तो अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।

यह सरचार्ज ‘पर सेक्टर’ यानी एक तरफ की यात्रा के हिसाब से लगेगा और इसकी राशि फ्लाइट की दूरी (फ्लाइट ड्यूरेशन) पर निर्भर करेगी। फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को सरचार्ज बड़ा दिया था। कंपनी ने एक्सट्रा फ्यूल चार्ज के साथ टिकटों की नई कीमतें 14 मार्च रात 12 बजे से लागू कर दी थीं। वहीं एअर इंडिया 12 मार्च से घरेलू फ्लाइट टिकटों पर 399 रुपए का फ्यूल सरचार्ज लगा रही है। जेट फ्यूल के दाम लगातार बढऩे से दुनियाभर की प्रमुख एयरलाइंस ने भी टिकटों के दाम बढ़ाए हैं।

स्पाइसजेट ने सरकार से मांगी राहत

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्पाइसजेट के फाउंडर अजय सिंह ने कहा कि अगर तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची रहीं, तो एयरलाइंस के पास सरचार्ज लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जेट फ्यूल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी और वैट में कटौती की जाए। उनके मुताबिक, तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना इंडस्ट्री के लिए खतरनाक है।

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानें बढ़ाईं

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को इस क्षेत्र के लिए अपनी निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानों की कुल संख्या बढ़ाकर 80 कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को इन दोनों एयरलाइंस ने इसी सेक्टर में कुल 78 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित की थीं। ये उड़ान सेवाएं कई मार्गोंं पर चलाई जा रही हैं, जो भारतीय शहरों को पश्चिम एशिया के प्रमुख हब से जोड़ती हैं, ताकि यात्रियों की मांग को पूरा किया जा सके और यात्रा की निरंतरता बनी रहे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button