नए अवतार में लांच हुई Renault Duster, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Renault ने लंबे अंतराल के बाद अपनी SUV Renault Duster को नए अवतार में लांच किया है। कंपनी ने इस एसयूवी को 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर लांच किया है। पहले यह मॉडल अपने मज़बूत बिल्ड, भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस और किफ़ायती क़ीमत के लिए जाना जाता था, और अब नए अवतार में यह फिर से उसी सफलता को दोहराने की कोशिश करेगी। पुरानी डस्टर के मुकाबले इसमें आपको बहुत कुछ नया मिलने वाला है। अगर आप एक नई मिड-साइज़ एसयूवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह कार आपके लिए काफ़ी दिलचस्प विकल्प बन सकती है।
कंपनी ने इसे R पास के साथ भी पेश किया है, जिससे इसको 31 मार्च तक प्री-बुक किया जा सकता है और इसे 10.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर ख़रीदा जा सकता है। साथ ही इस पर रेनो 7 साल की वॉरंटी भी दे रही है। कंपनी ने इसे सनसेट रेड, पर्ल वॉइट, रिवर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर, स्टील्थ ब्लैक और जेड माउंटेन कलर में लांच किया है। कार में सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नई डस्टर को कंपनी के नए आरजीएम प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे पहले से ज़्यादा मज़बूत और एड्वांस बनाता है। डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें अब और ज़्यादा रग्ड और मस्कुलर स्टाइलिंग देखने को मिलती है। एलईडी हैडलैम्प्स, डीआरएल्स, चौड़ी फ्रंट ग्रिल पर डस्टर बैजिंग, बड़े वील्स, ब्लैक क्लैडिंग और रूफ़ रेल्स जैसे एलिमेंट्स इसे एक असली एसयूवी लुक देते हैं।
इंजन ऑप्शन के तौर पर इसमें तीन टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, जिसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर को अभी पेश किया गया है और 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिवाली तक पेश किया जाएगा। ट्रैंस्मिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी और 6-स्पीड डीसीटी जैसे विकल्प मिलते हैं। हालांकि, इसका 1.8-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन इस साल के आख़िर यानी दिवाली तक आएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
केबिन में यह एसयूवी अब पहले से काफ़ी ज़्यादा प्रीमियम और फ़ीचर-लोडेड हो गई है। इसमें ड्युअल-स्क्रीन सेटअप, पैनरॉमिक सनरूफ़, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडास, 6 एयरबैग्स, पावर्ड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्युअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं, जो रोज़मर्रा की ड्राइव को ज़्यादा कम्फ़र्टेबल बनाते हैं।
कार में डुअल स्क्रीन सेटअप जोड़ा गया है। इसमें फिजिकल कंट्रोल भी दिए गए हैं। डैशबोर्ड और डोरपैनल्स पर लेदर का इस्तेमाल किया गया है। कार में 10.1 -inch का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay के साथ आएगा। इसमें 10.25 inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है। कार में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलेगा। कार में स्लाइडिंग आर्म रेस्ट भी दिया गया है।