मोहाली

मोहाली में हक के लिए गरजी आशा वर्कर्ज, AAP पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, पूरी नहीं हुई घोषणाएं

मोहाली

मोहाली जि़ले में श्आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स यूनियन पंजाब ने सिविल सर्जन के दफ़्तर के सामने एक ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इसमें मोहाली और आस पास के जि़लों से बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर्स ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आशा वर्कर्स की पंजाब राज्य महासचिव सीमा रानी, राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कौर रोपड़, जि़ला अध्यक्ष मोहाली भूपिंदर कौर, महासचिव मोहाली रमा रानी, वित्त सचिव रंजीत कौर और अन्य नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में आशा वर्कर्स के मानदेय को दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन चार साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया है और सरकार द्वारा वादा तोडऩे के कारण वर्र्कर्स में भारी नाराजग़ी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सरकार ने चुनावों में किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। जबकि योजना के तहत काम करने वाले वर्कर्स की मज़दूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी तरह मानदेय दोगुना करने का वादा एक चुनावी जुमला साबित हो रहा है। जबकि यह वर्ग सबसे ज़्यादा शोषित वर्ग है। नेताओं ने कहा कि सरकार इन वर्कर्स को बंधुआ मज़दूर मानती है और उनसे हर तरह का काम करवाती है। वर्कर्स ने सिविल सर्जन के ज़रिए स्वास्थ्य मंत्री को एक मांग पत्र भी भेजा। इसमें मानदेय दोगुना करने, आशा वर्कर्स को न्यूनतम मज़दूरी के दायरे में लानेए रिटायरमेंट के समय तय मुआवज़ा और ग्रेच्युटी देने, काटे गए इंसेंटिव बहाल करने और नौकरी के दौरान उन्हें पेश आ रही समस्याओं को हल करने आदि की मांगें शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button