7000mAh बैटरी के साथ Realme P4 Lite 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लांच कर दिया है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा से लैस है। फोन की कीमत की बात करें तो Realme P4 Lite 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा और पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।