50MP AI कैमरा के साथ Lava Bold N2 Pro 4G भारत में लांच

नई दिल्ली। Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G को लांच कर दिया है। फोन में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, इसके अलावा फोन में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपए है। Bold N2 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 अप्रैल, 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में उपलब्ध होगा।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कंपनी 1 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 Pro 4G के रियर में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।