भारत में सोने का आयात 40 फीसदी घटा, पीएम मोदी की अपील का असर, सात महीने में 1.53 लाख करोड़ की कमी

नई दिल्ली
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील रंग ला रही है। भारत में सोने के आयात में इस साल बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल से अक्तूबर, 2026 के बीच देश में सोने का आयात सालाना आधार पर करीब 40 प्रतिशत घटकर 24.7 अरब डालर रह गया। पिछले साल इसी अवधि में भारत ने 41.24 अरब डालर यानी 3.83 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया था। यानी इस साल आयात बिल में 16.46 अरब डालर यानी करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस गिरावट के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद कम करने की अपील को एक प्रमुख वजह बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि सोने की कीमतों में आई गिरावट से भी खरीदारी की लागत कम हुई है। उनके अनुसार, सोने का भाव पहले करीब 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम था, जो 22 नवंबर तक घटकर लगभग 1.25 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम रह गया था। यानी उस समय तक किलो पीछे सोना 65 लाख रुपये सस्ता हुआ था। अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो सोना हाई से 65000 रुपए तक सस्ता हो चुका था। हालांकि, सोमवार रात सोने के रेट में गिरावट थम गई और एमसीएक्स पर गोल्ड 1.26 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
72 अरब डालर से घटकर 35-40 अरब डालर रह सकता है आयात
बृजेश गोयल के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डालर यानी करीब 6.69 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में यह घटकर 35 से 40 अरब डालर यानी 3.25 लाख करोड़ से 3.72 लाख करोड़ रुपए के बीच रहने का अनुमान है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
52 लाख शादियां, छह लाख करोड़ कारोबार का अनुमान
गोयल ने बताया कि इस साल शादी के सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे लगभग छह लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। इसमें सोने और चांदी के आभूषणों की हिस्सेदारी करीब आठ से 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।