चीनी की किल्लत का डर खत्म, दिसंबर में बंपर उत्पादन की उम्मीद; कारोबारी बोले, स्टॉक लिमिट हटाएं

नई दिल्ली
देश में चीनी की आपूर्ति बढऩे के साथ ही अब इसकी कमी का डर खत्म होता दिख रहा है। इसी को देखते हुए चीनी कारोबारियों के संगठन ‘ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन’ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 30 नवंबर के बाद चीनी रखने की सीमा (स्टॉक लिमिट) को आगे न बढ़ाया जाए। संगठन का कहना है कि 2026-27 के नए पेराई सीजन में 30 नवंबर तक देश की सभी चीनी मिलें पूरी क्षमता से काम करने लगेंगी, जिससे बाजार में चीनी की कोई कमी नहीं रहेगी। एआईएसटीए के अध्यक्ष प्रफुल्ल वि_लानी ने आंकड़ों के जरिए बताया कि दिसंबर में देश में चीनी की कुल मांग करीब 23 लाख टन रहने का अनुमान है। इसके मुकाबले, दिसंबर की शुरुआत में ही 30 लाख टन का शुरुआती स्टॉक मौजूद रहेगा। इसके अलावा, चीनी मिलें रोजाना करीब दो लाख टन चीनी का उत्पादन करेंगी, जिससे अकेले दिसंबर में कम से कम 60 लाख टन चीनी तैयार हो जाएगी। ऐसे में अब चीनी की उपलब्धता को लेकर घबराने की कोई वजह नहीं है। संगठन ने कहा है कि यदि सरकार स्टॉक लिमिट को जारी रखती है, तो नियमों में ढील दी जानी चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं, थोक उपभोक्ताओं को 15 दिन के बजाय 45 दिन का स्टॉक रखने की छूट दी जाए। एआईएसटीए चाहता है कि थोक उपभोक्ताओं को स्टॉक लिमिट से पूरी तरह छूट मिले। संगठन के मुताबिक, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों की फैक्ट्रियां देश के अलग-अलग हिस्सों में हैं। चीनी को एक जगह से दूसरी जगह भेजने में ही कई दिन लग जाते हैं, जिससे मौजूदा 15 दिन की समयसीमा का बड़ा हिस्सा उसी में निकल जाता है और काम पर असर पड़ता है। साथ ही, थोक खरीदार मिलों से सीधे चीनी खरीदकर तुरंत पैसा देते हैं, जिससे मिलों को किसानों का गन्ना भुगतान करने के लिए समय पर नकदी मिलती है।