सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, मार्च में 14.5 फीसदी तक टूटे दाम

नई दिल्ली। अमरीका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच मार्च में सोने की कीमतों में 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना करीब 14.5 फीसदी सस्ता हो गया। इससे पहले अक्तूबर, 2008 में सोने में लगभग 16.8 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। मौजूदा समय में कॉमेक्स पर सोना करीब 4,600 डालर प्रति औंस के स्तर पर है, जो महीने की शुरुआत में करीब 5,400 डालर प्रति औंस था।
इस गिरावट के पीछे मुनाफावसूली, डालर इंडेक्स में तेजी, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल जैसी अन्य कमोडिटी में आई तेजी जैसे कारण रहे, जिन्होंने सोने पर दबाव बनाया। जानकारों का कहना है कि पिछले चार वर्षों में सोने के ट्रेडिंग पैटर्न में बदलाव आया है। हालांकि, ईरान युद्ध के बाद सोना फिर से अपने पारंपरिक रुझान पर लौटता दिख रहा है। बॉन्ड यील्ड और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी के बीच सोने ने अपनी पारंपरिक विपरीत संवेदनशीलता दिखाई, जिसके चलते इसकी कीमतों में गिरावट आई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714