सडक़ हादसे में मां-बेटी की मौत, पानीपत में अनियंत्रित कैंटर ने उड़ाई बाइक, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पानीपत
थाना सनौली क्षेत्र में छाजपुर गांव के पास हाईवे पर शनिवार शाम कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां साहिबा 26 और उनकी एक साल की बेटी पलक की मौत हो गई। साहिबा अपने पति जाकिर और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से यूपी के बुढ़ाना जा रहे थी। जाकिर ने बताया कि उसकी पत्नी साहिबा गर्भवती थी। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसनकलां गांव के जाकिर ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी साहिबा और एक साल की बेटी पलक के साथ मोटरसाइकिल से बुढ़ाना जा रहे थे। जैसे ही वह पानीपत- हरिद्वार हाई-वे पर छाजपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों घायल हो गए। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पलक को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिबा को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेज दिया। परिजन उसे लेकर करनाल के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की सुबह साहिबा की भी मृत्यु हो गई। हादसे में मां बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रविवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई की। उधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन भी जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले जाकिर की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कैंटर चालक की तलाश के लिए हाई-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, जाकिर ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। वहीं, थाना सनौली क्षेत्र में छाजपुर गांव के पास हाईवे पर शनिवार शाम कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां साहिबा 26 और उनकी एक साल की बेटी पलक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।