कुरुक्षेत्र में गूंजेगा गीता का संदेश, 5 से 25 दिसंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 5 से 25 दिसंबर तक 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहयोगी राज्य होंगेए जबकि मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ज्योतिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि महोत्सव में संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान का संगम देखने को मिलेगा। पांच दिसंबर से ब्रह्मसरोवर पर शिल्प एवं सरस मेला शुरू होगा।
इसमें 18 से अधिक देशों के 60 शिल्पकार भाग लेंगे। दिल्ली और पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक पैवेलियन में वहां की संस्कृतिए हस्तशिल्प और खान.पान की झलक दिखाई जाएगी। महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, संत सम्मेलन, देवस्थानम सम्मेलन, भजन संध्या, गीता महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 दिसंबर को गीता जयंती पर 27 हजार विद्यार्थी प्रत्यक्ष और एक लाख से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। कुरुक्षेत्र के 182 तीर्थों पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय वायु सेना और इसरो पहली बार प्रदर्शनियां लगाएंगे। 16 दिसंबर को ज्योतिसर में अफ्रीका हरियाणा कॉन्क्लेव आयोजित होगा। जबकि प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 20 दिसंबर तक गीता महोत्सव कायक्रम होंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714