आज की ख़बरआर्थिक

पेट्रोल 10 और डीजल 12.50 रुपए महंगा? सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बीच आया सरकार का बयान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। इस मैसेज में कहा गया कि पेट्रोल के दाम 10 रुपए और डीजल के दाम 12.50 रुपए तक बढ़ाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों के बीच अब सरकार का बयान सामने आया है।

सरकार ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश फर्जी हैं और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस कथित आदेश में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में दस रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में साढे बारह रुपए प्रति लीटर की बढोतरी की गई है। कथित आदेश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित बढोतरी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने इस बढोतरी का निर्णय लिया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय पीआईबी की फैक्ट चैक टीम ने बुधवार को इस कथित आदेश की जांच के बाद कहा है कि यह फर्जी है और सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में बढोतरी का कोई आदेश जारी नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से मंगलवार को भी कहा गया था कि पेट्रोल और डीजल कीमत बढाये जाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button