आर्थिक

TVS की आईक्यूब एस 4.7Kwh स्कूटी लांच

दोपहिया और तिपहिया वाहनों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार भारत के पसंदीदा पारिवारिक इलेक्ट्रिक वाहन के नवीनतम मॉडल टीवीएस आईक्यूब एस 4.7 केडब्लूएच को लॉन्च करने की घोषणा की। 9 लाख से अधिक भारतीय परिवारों के भरोसे के साथ टीवीएस आईक्यूब ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीवीएस आईक्यूब एस 4.7 केडब्लूएच की कीमत 1,37,142 रूपए दिल्ली एक्सशोरूम केंद्र और राज्य सब्सिडी सहित रखी गई है। यह 175 किमी की आईडीसी प्रमाणित रेंज और नए रंगों के विकल्प प्रदान करता है जिससे परिवारों के लिए लंबी दूरी तय करना अधिक आसान और आत्मविश्वास से भरा होगा। रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस स्कूटर में बड़ी बैटरी दी गई है जिससे राइडर्स अपने दैनिक सफर के साथ साथ लंबी और अचानक बनने वाली यात्राएं भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझते हुए अपने उत्पादों को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास के तहत टीवीएस आईक्यूब एस को 4.7 के डब्लू एच तक अपग्रेड किया गया है।

इससे बैटरी क्षमता बढ़ी है जबकि वही भरोसेमंद और परिचित राइडिंग अनुभव बरकरार रखा गया है जिस पर ग्राहक भरोसा करते हैं। टीवीएस आईक्यूब तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है ग्राहकों को रेंजएकनेक्टेड फीचर्स और रंगों के मामले में पावर ऑफ चॉइस देना, वाहन सुरक्षा और खरीद के पूरे अनुभव में भरोसे के साथ पूरी शांति सुनिश्चित करना और टीवीएस आईक्यूब को सरल, प्रभावी और बिना झंझट के चलाने का अनुभव देना। ये सभी पहलू इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर किसी के लिए सुलभ बनाते हैं और टीवीएस आईक्यूब को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और मजबूत करते हैं। वर्तमान में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के 1000 से अधिक शहरों और 3300 डीलरशिप्स में उपलब्ध है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button