आर्थिक

देश के सामने खाद का संकट, यूरिया से लेकर अमोनिया-सल्फर के बढ़े दाम, सप्लाई में भी गिरावट

नई दिल्ली

क्या आने वाले दिनों में देश के अंदर खाद का संकट आने वाला है। सीआरयू ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अमोनिया टेंडर ने ग्लोबल सप्लाई चेन की पोल खोल दी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी जितनी डिमांड की गई है, सप्लायर उसका आधा भी नहीं दे पा रहे हैं, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सीआरयू ग्रुप ने बताया है कि इंडियन पोटाश लिमिटेड ने 521000 टन की अमोनिया का टेंडर डाला था, लेकिन 239000 टन ही अमोनिया के टेंशन को लेकर बोली आई। यानी डिमांड की तुलना में काफी बोलियां आई हैं, जो कि खतरे की घंटी के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, सप्लायर ने भारत के पश्चिमी तट के लिए 101000 टन अमोनिया देने की बात कही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जब डिमांड यहां 151000 टन की है। वहीं, पूर्वी तट के लिए सप्लायर की तरफ से 138000 टन अमोनिया ऑफर किया गया है, जबकि 370000 टन अमोनिया की आवश्यकता है। जिस तरह से रिस्पांस आया, उससे एक बात तो साफ है कि अब सिर्फ कीमत ही वजह नहीं रह गई है। उपलब्धता को लेकर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया के युद्ध का असर

मौजूदा समय में दुनिया भर में चल रहे अलग-अलग युद्ध की वजह से सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। इसकी वजह से खाद की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। युद्ध से पहले यूरिया का रेट 510 डालर प्रति टन हुआ करता था, जो कि अब 950 डालर प्रति टन के करीब पहुंच गया है। अमोनिया का दाम 500 डालर प्रति टन से बढक़र 900 डालर प्रति टन पहुंच गया है। वहीं, सल्फर की कीमतों भी इजाफा देखने को मिला है। मौजूदा समय में सल्फर का रेट 800 डालर प्रति टन था, जो कि अब 500 डालर प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button