itel A100 Pro भारत में लांच, कीमत 9 हजार रुपए से भी कम

नई दिल्ली। itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन itel A100 Pro लांच किया है। फोन में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में DTS ऑडियो सपोर्ट और 8MP रियर कैमरा भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो itel A100 Pro की कीमत 8,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जबकि RAM को वर्चुअली 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन Comet Orange, Cloud White और Black कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा।
फोन के फीचर्स की बात करें तो itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 15 Go एडिशन पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो itel A100 Pro के रियर में 8MP कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जर मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स की बात करें तो itel A100 Pro में IR ब्लास्टर और DTS स्पीकर मिलता है। फोन की सबसे खास बात इसकी मजबूती है। कंपनी का दावा है कि ये MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है।