पंजाब

शिक्षकों के खाली पद जल्द भरे सरकार, DPI ऑफिस के मेन गेट पर ईटीटी-टेट पास बेरोजगार टीचर्ज का धरना

सेक्टर-62 स्थित डीपीआई ऑफिस के मेन गेट पर ईटीटी-टेट पास बेरोजगार टीचर्ज का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से आए बेरोजगार टीचर्स ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। ईटीटी-टेट पास बेरोजगार शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील फाजिल्का ने कहा कि पिछले लगभग चार सालों से यूनियन ईटीटी प्राइमरी के नए पदों के लिए विज्ञापन जारी करवाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार ने साढ़े चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में हर बार झूठ का सहारा लिया है और बेरोजगार शिक्षकों को सिर्फ झूठे वादे ही मिले हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यूनियन का कहना है कि आप सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में टीचर्स रिटायर हुए हैं और प्रोमोशन भी मिला है, लेकिन निचले स्तर पर खाली पदों को भरने के लिए नए विज्ञापन जारी करने की कोई कोशिश नहीं की गई है। शिक्षकों की कमी के कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। मई के महीने में संघ को पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों और पंजाब के शिक्षा मंत्री के साथ चार से पांच बार बैठक के लिए बुलाया गया, लेकिन पंजाब के शिक्षा मंत्री बेरोजगार शिक्षकों के साथ एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button