पंजाब

हक के लिए गरजे बिजली कर्मचारी, SDO आफिस के बाहर किया प्रदर्शन, संघर्ष तेज करने की चेतावनी

खरड़

बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एसडीओ सिटी-1 खरड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों को हल करने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए मोहाली सर्किल अध्यक्ष बलविंदर राडियाला, रोपड़ सर्किल अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह, जोन लीडर जोगराज सिंह, पेंशनभोगी नेता भूपिंदर मदनहेरी, मंडल सचिव बलजिंदर सिंह, एमएसयू मंडल अध्यक्ष सिमरप्रीत सिंह, शेर सिंह, सुखवीर सिंह, गुलजार सिंह और सुरिंदर सिंह ने कहा कि एसडीओ सिटी-1 के साथ हुई बैठक में कई महत्त्वपूर्ण मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में महिला कर्मचारियों के लिए शौचालयों की व्यवस्था, कार्यालय भवनों का नवीनीकरण, पीने के पानी की उपलब्धता और कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button