आर्थिक

EV कंपनी विनफास्ट इंडिया ने श्रीराम फाइनेंस के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली। वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट की भारतीय इकाई विनफास्ट इंडिया ने उसके वाहनों की खरीद पर वित्तपोषण उपलब्ध कराने के लिए खुदरा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। विनफास्ट भारतीय बाजार में कार और एसयूवी बेचती है। इस साझेदारी के तहत उसके ग्राहकों को श्रीराम फाइनेंस की विशेष रूप से तैयार की गयी वित्तीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसमें वाहन की ऑन-रोड कीमत का शत-प्रतिशत तक वित्तपोषण, आकर्षक ब्याज दरें तथा लचीले पुनर्भुगतान विकल्प शामिल हैं।

श्रीराम फाइनेंस देशभर में तीन हजार से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से 90 लाख से अधिक ग्राहकों को ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। अपनी ग्रीन फाइनेंस पहलों के माध्यम से श्रीराम फाइनेंस भारत में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन समाधानों को बढ़ावा देने के विनफास्ट के दृष्टिकोण को साझा करती है। इस समझौते पर विनफास्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तपन घोष और श्रीराम ग्रीन फाइनेंस के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख नंदगोपाल आर. ने हस्ताक्षर किये।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button