रिटायर्ड एआरटीओ के घर मिला 13 किलो सोना, नौ किलो चांदी, 20 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर विजिलेंस ने छापा मारा। करीब 26 घंटे चली छापेमारी में ललित कुमार के लखनऊ आवास से 13 किलो सोना, नौ किलो चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपए कैश भी मिला, जो उसने पैकेटों में दीवार और अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखे थे। 15 जगहों पर मकान, फ्लैट और खेती की जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं। विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए बताई है। आरोपी ललित कुमार मूल रूप से रायबरेली में सेंगहो कोठी के रहने वाले हैं। विजिलेंस विभाग के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ 2024 में कानपुर में तैनाती के दौरान करप्शन की शिकायत की गई थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उस वक्त वह आरटीओ ऑफिस में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) यानी रीजनल इंस्पेक्टर टेक्निकल थे। शिकायत के आधार पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 11 सितंबर, 2020 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जांच की अनुमति दी। इसके बाद उनके आय और संपत्ति के स्रोतों की विस्तृत जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि का ललित कुमार की कुल कमाई 93.26 लाख रुपए थी, जबकि चल और अचल संपत्तियों की खरीद, रखरखाव और अन्य मदों पर उनका कुल खर्च 1.61 करोड़ रुपए पाया गया। इस तरह उन्होंने अपनी वैध कमाई से 68.66 लाख रुपए यानी करीब 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च किया। जांच एजेंसी के अनुसार, इस अतिरिक्त खर्च और संपत्ति के संबंध में ललित कुमार कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।