घग्गर नदी में बहे युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी; मछली पकड़ते तेज बहाव की चपेट में आए थे दो दोस्त

डेराबस्सी
भांखरपुर के समीप घग्गर नदी में मछली पकडऩे के दौरान तेज बहाव में बह गए दो युवकों में से एक का शव करीब 40 घंटे बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी दर्शन के रूप में हुई है। जबकि दूसरे लापता युवक सुरिंदर की तलाश लगातार जारी है। मनीमाजरा निवासी चंदा, सुरिंदर और दर्शन शुक्रवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछली पकडऩे गए थे। इसी दौरान दर्शन का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए सुरिंदर भी नदी में उतर गया, लेकिन वह भी तेज धारा की चपेट में आकर लापता हो गया। तीसरे साथी चंदा ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वह नदी किनारे उगी झाडिय़ों और पेड़ों की जड़ों का सहारा लेकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घटना की सूचना मिलते ही मुबारिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की सहायता ली। रविवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम ने नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके दौरान बनूड़ वेयर के निकट दर्शन का शव बरामद कर लिया गया। मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनती नदियों और तेज बहाव वाले जल स्रोतों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।