बी.के.एम. विश्वास स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक

पंचकूला। बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, पंचकूला के विद्यार्थियों ने 5वीं पंचकूला जिला कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता एम.डी.सी. कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-6, पंचकूला में आयोजित की गई।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ कराटे कोच श्री भूपिंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण को जाता है। विद्यालय परिवार ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु बाला ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं कराटे कोच श्री भूपिंदर सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते रहेंगे।