आर्थिक

50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लांच किया है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। कीमत की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 रुपए है। यह नया फोन 21 जुलाई को ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208×2644 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2,800Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है। वही ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button