चंडीगढ़ को पीएम मोदी ने दी 4700 करोड़ की सौगातें, शहर से जुड़ी यादें की साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 4700 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सडक़, स्वास्थ्य, रेलवे, आवास और शिक्षा से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का एक मॉडल है। पीएम मोदी ने चंडीगढ़ से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि जब वे यहां रहते थे, तब अकसर किसी न किसी की मदद के लिए पीजीआई आना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के बाद पीजीआई में उल्लेखनीय विकास हुआ है और अब यह उत्तर भारत के सबसे आधुनिक चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री ने पीजीआई में एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने घोषणा की कि पीजीआई को एमबीबीएस पाठ्यक्रम की मंजूरी मिल गई है, जिससे चिकित्सा शिक्षा को नई गति मिलेगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले वर्ष देशभर में एमबीबीएस और पीजी की 75 हजार नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति अब केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम पर भी समान रूप से केंद्रित है। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डिजिटल हैल्थ मिशन, टेलीमेडिसिन और टीबी मुक्त भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें इसी सोच का परिणाम बताया। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से मदद मांगने वाला देश नहीं, बल्कि जरूरत के समय सहायता पहुंचाने वाला राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत ने महामारी के दौरान कई देशों को वैक्सीन और दवाइयां उपलब्ध कराईं और अब देश मेडिकल टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बन रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्राइसिटी क्षेत्र के लिए जीरकपुर बाइपास, आईटी सिटी कुराली छह लेन कॉरिडोर, ट्राइसिटी रिंग रोड और पीआर-7 ग्रीन कॉरिडोर जैसी सडक़ परियोजनाओं को भविष्य में ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत दिलाने वाला बताया। उन्होंने चंडीगढ़ की आधुनिक जीवनशैली, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714