धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत, कांग्रेस भडक़ी, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर ले गए BJP-NDA सांसद

नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पेपर लीक के खिलाफ 36 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोमवार को वह पहली बार संसद भवन पहुंचे। संसद भवन के गेट पर ही बीजेपी और एनडीए के अन्य सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए और फिर पगड़ी पहनाकर सदन के अंदर ले गए। विपक्ष एक तरफ प्रधान के इस्तीफे को सरकार की हार के रूप में पेश कर रहा है, तो वहीं सरकार इसे अपनी संवेदनशीलता और जनता की आवाज सुनने की मिसाल बता रही है। दोनों ही इसे भुनाने में लग गए हैं। कांग्रेस की मांग थी कि सदन में पेपर लीक को लेकर चर्चा तब तक नहीं होगी, जब तक कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे। शनिवार को उनके इस्तीफे के बाद विपक्ष ने भी अपनी रणनीति बना ली है और अब वह सरकार को छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर घेर रही है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस तरह स्वागत पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज बीजेपी सांसद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत ऐसे कर रहे हैं, मानो उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
देश ने पहले भी देखा कि प्रधान ने अपने इस्तीफे में पेपर लीक के लिए माफी मांगने की बजाय छात्रों को ही गुमराह होने का आरोप लगाया था। उसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर प्रधान के लिए वाहवाही की। जयराम रमेश ने कहा कि हमारा मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम अत्यंत शर्मनाक है और देश के युवाओं का घोर अपमान है। वहीं संसद परिसर में प्रधान के स्वागत के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने बिलकिस बानो मामले में बलात्कार के दोषियों का भी स्वागत किया था, इसलिए इन्हें छोड़ दीजिए। प्रधान आरएसएस के नायक हैं, क्योंकि उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से आरएसएस के एजेंडे को लागू किया। इसलिए वह उनके नायक हैं। लेकिन जहां तक प्रधान का सवाल है, लोग अब उनका असली चेहरा जान चुके हैं, जैसा कि हम सोशल मीडिया और सडक़ों पर देख सकते हैं।