सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती पर मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित

पंचकूला, 4 अगस्त 2026। सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य में 3 से 9 अगस्त तक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आयोजित किए जा रहे सेवा कार्यों की शृंखला के अंतर्गत विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला द्वारा सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान फल वितरण की शुरुआत सिविल अस्पताल की नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड बिल्डिंग से की गई। इसके पश्चात यह सेवा पुरानी बिल्डिंग के सभी वार्डों तथा इमरजेंसी विभाग तक पहुंचाई गई, जहां लगभग 500 मरीजों को दूध, दलिया, रस, केले तथा बब्बूगोशा सहित पौष्टिक आहार वितरित किया गया। फाउंडेशन के सेवादारों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए खाद्य सामग्री प्रदान की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि जरूरतमंद, असहाय और रोगग्रस्त लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी का संपूर्ण जीवन प्रेम, करुणा, ध्यान और निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित इन सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश प्रसारित करना है।
इस सेवा कार्य में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास सहित सभी देवियाँ, राजिंदर गुलाटी, मुकेश छाबड़ा, रेनू छाबड़ा तथा श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजेश मल्होत्रा उपस्थित रहे। सभी सेवादारों ने श्रद्धा एवं प्रेमभाव से सेवा कार्य में योगदान दिया।