Acer ने भारत में लांच किए नए Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Acer ने भारत में अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Nitro, Predator, Aspire और Swift सीरीज के कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें गेमिंग से लेकर पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के काम के लिए लैपटॉप शामिल हैं। कंपनी ने Nitro 5, Nitro 5 Pro, Predator Helios Neo 16S AI, Predator Helios Neo 16 AI, Predator Helios Neo 16, Aspire 3, Swift Pro और Aspire Pro AI पेश किए हैं।
Acer के नए लैपटॉप की कीमत
Acer Nitro 5 और Nitro 5 Pro की शुरुआती कीमत 1,67,990 रुपये है। इसमें 10,000 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। ये लैपटॉप Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर, Acer ई-स्टोर, Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर मिलेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं, Predator Helios Neo 16S AI की कीमत 2,62,990 रुपये, Predator Helios Neo 16 AI की कीमत 2,82,990 रुपये और Predator Helios Neo 16 की कीमत 2,42,990 रुपये है। इन पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक शामिल है।
Acer Aspire 3 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। Acer Swift Pro की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये और Acer Aspire Pro AI की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है।
Acer Nitro 5 और Nitro 5 Pro
Nitro 5 और Nitro 5 Pro खास तौर पर गेमिंग के लिए बनाए गए लैपटॉप हैं। इनमें मॉडल के अनुसार Intel Core 14th Gen HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 सीरीज या RTX 50 सीरीज GPU दिए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इनमें 16 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। लैपटॉप में 32GB तक DDR5 RAM और 2TB तक PCIe Gen4 SSD स्टोरेज दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, USB Type-C, USB Type-A, HDMI 2.1 और RJ-45 Ethernet जैसे विकल्प मिलते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Acer Aspire 3
Acer Aspire 3 में 15.6 इंच की Full HD IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें Acer की ComfyView टेक्नोलॉजी मिलती है और इसका हिंज 180 डिग्री तक खुल सकता है।
लैपटॉप में AMD Ryzen प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें 16GB RAM मिलती है, जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को भी 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसका वजन करीब 1.7 किलोग्राम है। इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth, USB Type-C, USB Type-A, HDMI, SD कार्ड रीडर और ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
Acer Swift Pro
Acer Swift Pro में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है।
इसमें Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-Series प्रोसेसर के साथ Intel Arc ग्राफिक्स दिए गए हैं। लैपटॉप में 32GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज मिलता है।
इसमें 52Wh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 10.5 घंटे तक चल सकती है। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ वेबकैम भी दिया गया है।