बी के एम विश्वास स्कूल के किंडरगार्टन विंग ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

बी के एम विश्वास स्कूल के किंडरगार्टन विंग में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ ‘जय हो’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बच्चों ने शानदार परेड में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर “जय भारत”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बाला जी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व को आनंदपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।