Maruti Suzuki की Fronx ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड समय में 2 लाख SUV का निर्यात

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी ‘फ्रोनेक्स’ की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फ्रोनएक्स ने निर्यात के लिए पेश किए जाने के बाद 38 महीने से भी कम समय में यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह किसी भी भारतीय एसयूवी के लिए रिकॉर्ड है। इसका निर्यात जून 2023 में शुरू किया गया था। इस एसयूवी ने पहली एक लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा 25 महीने से कम समय में हासिल किया था। अगली एक लाख इकाइयों का निर्यात करीब 13 महीनों में ही कर लिया गया है। कंपनी के गुजरात स्थित हंसलपुर प्लांट में निर्मित फ्रोनएक्स का जापान सहित करीब 90 देशों में निर्यात किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेऊची ने कहा, “मारुति सुजुकी द्वारा निर्यात किया जाने वाला हर वाहन हमारे लोगों की मेहनत और गौरव को अपने साथ लेकर चलता है। ये वाहन मिलकर भारतीय विनिर्माण की एक झलक करीब 120 देशों तक पहुंचाते हैं। फ्रोनएक्स मारुति सुजुकी की निर्यात की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला मॉडल रहा है। इसे करीब 90 देशों में भेजा जा रहा है। रिकॉर्ड समय में एक लाख निर्यात का आंकड़ा पार करने के बाद फ्रोनएक्स ने दूसरा एक लाख निर्यात इससे भी कम समय में पूरा किया है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बढ़ती मांग को दर्शाता है।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ताकेऊची ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के अनुरूप मारुति सुजुकी देश के विनिर्माण तंत्र की क्षमता को लगातार दुनिया के सामने प्रदर्शित कर रही है। निर्यात पर निरंतर ध्यान देने के कारण कंपनी ने भारत से यात्री वाहनों के निर्यात में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत से निर्यात होने वाले शीर्ष तीन यात्री वाहन मारुति सुजुकी के ही थे।