आर्थिक

10000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Redmi Note 17 Pro Max 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max 5G लांच कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए कई प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिली हैं।

Redmi Note 17 Pro Max 5G की कीमत

Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपए है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपए है। फोन की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी। इसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत SBI कार्ड, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC First Bank के कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। HDB Financial Services के जरिए भुगतान करने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। फोन के साथ YouTube Premium Lite के 3 महीने और Google One का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। Jio यूजर्स को 200 रुपये में OTT पास और Google Gemini Pro के 18 महीने के फायदे भी मिलेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है। फोन की स्क्रीन में 12-bit कलर डेप्थ, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। गीले हाथों से फोन चलाने के लिए इसमें Wet Touch 2.0 फीचर दिया गया है। स्क्रीन को कम ब्लू लाइट के लिए TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन भी मिला है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi ने 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

10,000mAh की बड़ी बैटरी

फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 100W Xiaomi HyperCharge सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी है।

50MP कैमरा

कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें OIS और f/1.5 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसमें प्रो मोड, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, HDR, डुअल वीडियो और अल्ट्रा HD जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। अंडरवॉटर मोड बाद में OTA अपडेट के जरिए मिलेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पानी और धूल से सुरक्षा

Redmi Note 17 Pro Max 5G को मजबूत बनाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग दी गई हैं।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन को SGS और TÜV के डबल 5-स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button