देश विदेश

नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने कथित तौर पर 43वीं मंजिल की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक एक दिन के लिए बिल्डिंग में स्थित कमरे में अकेले ठहरने आया था।

पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि,घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सेक्टर-126 पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक विज्ञान टीम और पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले के आईएमटी मानेसर सेक्टर-1 स्थित टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस, जीएच-52 के निवासी थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संभव जैन तीन अक्टूबर को सेक्टर-94 की स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए ठहरने पहुंचे थे। वह कमरे में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकने के बाद नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए स्पायरा बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और युवक की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।

घटनाक्रम के समय आसपास मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि संभव जैन मानसिक तनाव में थे। हालांकि, उनके तनाव के कारणों और घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button