आर्थिक

Air India यात्रियों के लिए नई सुविधा, विदेश में अब आसानी से चलेगा मोबाइल डेटा और कॉल

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और संचार प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को एयर इंडिया ब्रांडेड ट्रैवल सिम ‘ईजीरोम’ पेश करने की घोषणा की जो अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा देता है। एयर इंडिया ने इसे टाटा कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर बनाया गया है। इसे एयर इंडिया के खास वेबपेज पर फिजिकल सिम और ई सिम दोनों के तौर पर खरीदा जा सकता है। यह एयर इंडिया के यात्रियों को विदेश यात्रा के दौरान रोमिंग पर वॉयस और डेटा सर्विस इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

दोनों कंपनियों की साझा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुरुआती दौर में ‘ईजीरोम’ सिम निःशुल्क मिल रहा है, लेकिन रोमिंग पैक के लिए पैसे देने होंगे। रोमिंग पैक उत्तरी अमेरिका, यूरोप (ब्रिटेन सहित), ऑस्ट्रेलिया, एशिया प्रशांत और पश्चिम एशिया के 30 देशों के लिए उपलब्ध हैं। ये पैक 241 रुपये (कर अलग से) से शुरू होते हैं। इनकी कीमत यात्री जिस देश में जा रहे है और जिस प्लान का चयन कर रहा है उसके हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। डेटा प्लान खरीदने वाले ग्राहक एकजीबी तक अतिरिक्त मुफ्त डेटा भी पा सकते हैं। यह सुविधा मालदीव और मॉरीशस को छोड़कर बाकी सभी देशों में मिलेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ईजीरोम’ सिम का कवरेज धीरे-धीरे बढ़ाकर 190 देशों तक करने की योजना है। एयर इंडिया के यात्री अपनी यात्रा की जरूरतों के हिसाब से किसी एक देश के लिए या दुनिया भर में काम आने वाले ट्रैवल प्लान चुन सकते हैं। इसमें सिर्फ़ डेटा या वॉयस और डेटा दोनों के विकल्प भी मिलते हैं।

टाटा कम्युनिकेशंस में कार्यकारी उपाध्यक्ष (इंटरेक्शन फैब्रिक) विवेक मांगलिक ने कहा कि आज के यात्री चाहते हैं कि उनका यात्रा का अनुभव आसान, त्वरित और सुरक्षित हो। एयर इंडिया के साथ मिलकर कंपनी बुकिंग के समय ही ट्रैवल कनेक्टिविटी की सुविधा दे रही है। इससे ग्राहक यात्रा शुरू करने से पहले ही अपना मोबाइल प्लान चुनकर एक्टिवेट कर सकते हैं और पहुंचते ही ऑनलाइन हो सकते हैं। दोनों कंपनियां साथ मिलकर इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को आसान, अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बना रही हैं।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों के यात्रा करने के तरीके में बदलाव आया है। आज के यात्री अक्सर अलग-अलग देशों में रहते, काम करते और लोगों से मिलते-जुलते हैं। वे उन डिजिटल सेवाओं का बिना रुकावट इस्तेमाल करना चाहते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। ईजी इस जरूरत को पूरा करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

टाटा कम्युनिकेशंस की बड़ी वैश्विक मौजूदगी और 600 से अधिक मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की वजह से यात्री अच्छी गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी का फायदा उठा सकते हैं और अपनी मंजिल और यात्रा की जरूरतों के हिसाब से सबसे अच्छे मोबाइल प्लान चुन सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button