पंजाब

बटाला में घर में घुसकर पादरी की हत्या, हमलावरों ने तेजधार हथियार से किए वार, जांच शुरू

गुरदासपुर जिले के बटाला शहर के गांधी कैंप इलाके में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सुबह करीब 9:30 बजे पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी की घर में घुसकर तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दो हमलावर अचानक पादरी के घर में घुसे। बताया जा रहा है, कि हमलावरों ने पादरी पर गले और सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गए। परिवार के मुताबिक बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे और घर में अकेले रहते थे। घटना के समय घर में वह अकेले थे। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया

, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा मोहल्ले में हुए विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया, कि उनके चाचा की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वह पिछले लंबे समय से घर में ही प्रार्थना सभा करवाते थे। अचानक हुई इस वारदात से परिवार सदमे में है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button