आर्थिक

AI फीचर्स से लैस Lenovo ThinkBook 14x भारत में लांच, जानें कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। Lenovo ने भारत में अपना नया लैपटॉप ThinkBook 14x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसके स्पेसिफिकेशन कस्टम कर सकते हैं। लैपटॉप में 14 इंच की OLED डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत 1,08,990 रुपए है। इसे Lenovo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसे Custom-to-Order विकल्प के साथ उपलब्ध करा रही है। यानी ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप के प्रोसेसर, स्टोरेज और दूसरे फीचर्स चुन सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डिस्प्ले और प्रोसेसर

ThinkBook 14x में 14 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2.8K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। आंखों को आराम देने के लिए इसमें आईसेफ 2.0 ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन भी दिया गया है। लैपटॉप को Intel Core Ultra 5 226V और Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। यह Copilot+ PC है, जिसमें AI से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी और स्टोरेज

लैपटॉप में 54.7Wh और 65Wh बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के लिए 512GB और 1TB का विकल्प मिलता है। इसमें ड्यूल SSD स्लॉट भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स

ThinkBook 14x में बैकलिट कीबोर्ड और बड़ा ग्लास टचपैड दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, दो USB-C, दो USB-A और फुल-साइज HDMI पोर्ट मिलते हैं। लैपटॉप में स्मार्ट सेंसर भी दिए गए हैं। ये सेंसर कीबोर्ड की लाइट को आसपास की रोशनी के हिसाब से अपने-आप एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति पीछे से आपकी स्क्रीन देखने की कोशिश करता है, तो लैपटॉप स्क्रीन को ब्लर कर सकता है। लैपटॉप को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के अनुसार तैयार किया गया है। इसका मतलब है कि इसे रोजाना इस्तेमाल और सफर के दौरान होने वाले सामान्य झटकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें Lenovo Smart Connect का फीचर भी दिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button