बीएसएफ जवानों पर तस्करों का हमला, बांग्लादेश बॉर्डर पर भीड़ ने छीनी रायफल, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

त्रिपुरा के अशाबाड़ी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है। बॉक्सानगर क्षेत्र के अशाबाड़ी में कथित तस्करों के एक समूह ने तीन बीएसएफ जवानों को बुरी तरह पीट दिया। हमले में जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हमले के दौरान आरोपियों ने घायल जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने एक सरकारी वाहन में तोडफ़ोड़ की। घटना को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। त्रिपुरा पुलिस ने सोमवार रात सिपाहीजाला जिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
इन पर आरोप है कि इन्होंने ड्यूटी पर तैनात चार बीएसएफ जवानों पर हमला किया था। इनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे। यह घटना बांग्लादेश सीमा के पास बॉक्सनगर के अशाबारी इलाके में हुई, जब बीएसएफ जवानों ने पिछली दोपहर तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद जब आरोपियों का पीछा किया गया तो वे अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने एक कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेजफुर रहमान के रूप में हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714