रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले दिन 155 करोड़ कमाई

मुंबई। फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 155 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह दिवाली से पहले रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। प्राइम फोकस स्टूडियो और रॉकिंग स्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित रामायण पार्ट वन पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं।
फिल्म के जरिए भारतीय संस्कृति की सदियों पुरानी महागाथा को भव्य सिनेमाई स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की 155 करोड़ रुपए की वैश्विक ओपनिंग को दिवाली से पहले भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत बताया जा रहा है। इससे पहले दिवाली के आसपास रिलीज हुई फिल्मों के लिए पहले दिन का सर्वाधिक अखिल भारतीय नेट कलेक्शन 40 करोड़ रुपये और दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन 94 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती शोज से ही सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखने को मिली। दिवाली का त्योहार अभी बाकी है और फिल्म ने उससे पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसके कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714