देश विदेश

7 शर्तें नहीं मानीं तो होर्मुज नहीं खुलेगा, Iran ने US को भेजा नया परमाणु प्रपोजल

ईरान और अमरीका के बीच जारी तनाव के बीच बातचीत की नई कोशिश शुरू हुई है। ईरान ने कतर के जरिए अमरीका को एक परमाणु प्रस्ताव भेजा है। मीडिया से बात करने वाले एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि इस प्रस्ताव पर बातचीत तभी होगी, जब अमरीका उसकी सात मांगें पूरी करेगा। ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रजाई ने भी अपनी शर्तों को दोहराया।

रूस दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान ने अमरीका के सामने सात शर्तें रखी हैं, जब तक अमरीका इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तब तक न तो होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा और न ही किसी भी तरह की बातचीत होगी। ईरान की मांगों में अमरीकी प्रतिबंध हटाना, विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति जारी करना और युद्ध का हर्जाना देना शामिल है। इसके अलावा ईरान ने अमरीकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने और क्षेत्र से अमरीकी सेना की वापसी जैसी मांगें भी रखी हैं। ये शर्तें ईरान की ओर से रखी गई हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ट्रंप बोले, ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार

अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका ईरान में संभावित अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अमरीकी सेना पहले की तुलना में कहीं अधिक हथियार बना रही है। अगर हमें ईरान के मामले में आगे की कार्रवाई करनी पड़ी, तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम फैसला लेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button