हरियाणा में कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए, पहली जुलाई से मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे डीए और डीआर की दर 60 से बढक़र 63 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से लागू होगी। इसका लाभ करीब दो लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार पेंशनरों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने धान खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की 278 मंडियों में 29 सितंबर से धान की खरीद शुरू हुई थी, जो 15 नवंबर तक चलेगी।
मंडियों में पांच नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 43 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। कॉमन धान 2441 रुपएप्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2461 रुपएप्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को धान खरीद के एवज में 9880 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में धनतेरस, दीपावली और आने वाले सभी पर्वों की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने मधुमक्खी पालकों को राहत देते हुए मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागबानी बीमा योजना में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2025 को कुरुक्षेत्र में शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम तय किया गया है। अब मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए उन्हें प्रति कॉलोनी और प्रति बॉक्स केवल 50 रुपए प्रीमियम देना होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714