आज की ख़बरपंजाब

यू.आई.डी.ए.आई. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़, 17 नवंबर:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा राज्य भर में स्थित सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पंजाब के निवासियों को सुविधा प्रदान की जा रही है। ये केंद्र अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और पटियाला में स्थित हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस बारे में जानकारी देते हुए, यू.आई.डी.ए.आई. के प्रवक्ता ने बताया कि ये सात आधार सेवा केंद्र संबंधित जिलों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आसानी से सेवाएं प्राप्त करने में मदद करते हैं। अमृतसर आधार सेवा केंद्र, प्लॉट नंबर 17, नवजोत पब्लिक स्कूल के पास, बटाला रोड, अमृतसर, पंजाब – 143001 में स्थित है।

जबकि लुधियाना आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, 3268/700, चेत सिंह नगर, ग्रेवाल अस्पताल के सामने, मेन गिल रोड, लुधियाना, पंजाब – 141003 में स्थित है। जालंधर आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, दुकान नंबर 2, एपेक्स टावर, होटल रेजीडेंसी के सामने, बस स्टैंड के पास, जालंधर, पंजाब – 144001 में स्थित है। होशियारपुर आधार सेवा केंद्र, 8, ग्राउंड फ्लोर, जे.पी. कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सुथेरी रोड, मानवता नगर, होशियारपुर, पंजाब – 146001 में स्थित है। गुरदासपुर आधार सेवा केंद्र, 104, वार्ड नंबर 10, त्रिमो रोड, सरकारी कॉलेज के पास, डॉ. बब्बर अस्पताल के सामने, गुरदासपुर, पंजाब – 143521 में स्थित है। बठिंडा आधार सेवा केंद्र, 21, ग्राउंड फ्लोर, पुडा कॉम्प्लेक्स, 100 फुटी रोड, बठिंडा, पंजाब – 151001 में स्थित है, जबकि पटियाला आधार सेवा केंद्र, 32, लोअर माल, लाल बाग कॉलोनी, पटियाला, पंजाब – 147001 में स्थित है।

इन जिलों के निवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग उस यू.आई.डी.ए.आई. आधार सेवा केंद्र पर जाकर सेवाएं ले सकते हैं जो उनके लिए सबसे सुविधाजनक हो। ये केंद्र आधार से संबंधित सेवाओं के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे नागरिकों को क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ जाने की बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। ये केंद्र लोगों के लिए उपलब्ध अन्य आधार नामांकन और अपडेट केंद्रों का विकल्प नहीं हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आधार सेवा केंद्र कई प्रकार की आधार सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें नया आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय अपडेट जैसे नाम, पता, जन्म तिथि और लिंग संबंधी विवरणों में परिवर्तन, बायोमेट्रिक अपडेट और यू.आई.डी.ए.आई. दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य सेवाएं शामिल हैं।

नया आधार नामांकन मुफ्त है, जबकि अन्य सेवाओं के लिए खर्चे, जहां भी लागू हों, यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों का उद्देश्य बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित हर आयु वर्ग के नागरिकों के लिए एक सुलभ, समावेशी और सुखद वातावरण प्रदान करना है। लोग आधार सेवा केंद्र पर उपलब्ध आधार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, इससे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आधार संबंधी सुविधाओं को लेने में सुधार हो रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जिन नागरिकों को विशेष रूप से यू.आई.डी.ए.आई. क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपॉइंटमेंट पोर्टल: https://sewa.uidai.gov.in के माध्यम से 10 से 15 दिन पहले अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अग्रिम बुकिंग से नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

इस पहल के माध्यम से यू.आई.डी.ए.आई. क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों के लिए आसान पहुंच, समावेशी ढंग से सुविधा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस प्रयास का उद्देश्य लोगों को नियमित रूप से सेवा केंद्र पर आधार-संबंधी सेवाएं प्रदान करने में मदद करना और अनावश्यक क्षेत्रीय कार्यालय जाने से बचाना है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button