आज की ख़बरपंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 301वां दिन: पंजाब पुलिस ने 520 ठिकानों पर की छापेमारी, 199 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़, 17 नवंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 301वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिह्नित और मैप किए गए 520 ठिकानों पर छापेमारी की।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब के साथ मिलकर विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 300वें दिन पुलिस टीमों ने 139 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 84,880 हो गई है।

इसके अलावा 168 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपराधों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ भी 626वें दिन जारी रखा। आज 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 6.3 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम भुक्की, 468 नशीली गोलियां तथा 4,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही अभियान के 626 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 93,415 हो गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button