अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया और उसे जरूरत के मुताबिक आर्थिक मदद भी नहीं मिली। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए पहले के मुकाबले काफी ज्यादा पैसा दिया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 साल में राज्य में सडक़, रेल, हवाई सेवा और दूसरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। ईटानगर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से अरुणाचल प्रदेश को दी गई आर्थिक सहायता के आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के कार्यकाल में राज्य को 33,530 करोड़ रुपए दिए गए थे।
वहीं, 2014 से 2024 के बीच एनडीए सरकार के कार्यकाल में यह राशि बढक़र 1,64,664 करोड़ रुपये हो गई। शाह के मुताबिक, राज्य को मिलने वाले टैक्स में हिस्सेदारी चार गुना बढ़ी है, जबकि अलग-अलग योजनाओं के तहत मिलने वाली ग्रांट में 18 गुना बढ़ोतरी हुई है। गृह मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का बजट पहले करीब 12 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढक़र 36 हजार करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने इसे राज्य में विकास की रफ्तार बढऩे का संकेत बताया। अमित शाह ने केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती गांवों को देश के आखिरी गांव कहने की सोच बदल दी है। अब इन्हें देश के पहले गांव के रूप में देखा जाता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714