चीनी कारोबारी चिप तस्करी का मास्टरमाइंड, रिपोर्ट में खुलासा

एनवीडिया के एआई चिप्स को चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। अब तक इस मामले में एलिस हुआंग का नाम चर्चा में था, लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग इस पूरे नेटवर्क का सिर्फ सार्वजनिक चेहरा थीं। पर्दे के पीछे एक चीनी कारोबारी काम कर रहा था। उसका नाम ली मिंग है और उसकी उम्र 52 साल बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ली मिंग ने कई कंपनियों का नेटवर्क बनाया था। इन कंपनियों के जरिए अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया के एडवांस एआई चिप्स चीन पहुंचाने का आरोप है। दावा किया जा रहा है कि ली मेगास्पीड के कामकाज में भी काफी सक्रिय था। कंपनी के बड़े फैसलों में उसकी अहम भूमिका थी। हालांकि, एलिस हुआंग कंपनी में वरिष्ठ पद पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ली मिंग सिंगापुर में कारोबार करता था. वह एनवीडिया चिप्स से लैस कंप्यूटर सर्वर की खरीद और सप्लाई से जुड़ी कई कंपनियों के साथ काम कर रहा था।
उसका नाम सिंगापुर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में भी आया है। सिंगापुर में उस पर फरवरी, 2025 में मामला दर्ज हुआ था. आरोप है कि उसने अमरीकी सप्लायरों को बताया कि एनवीडिया चिप्स वाले सर्वर का इस्तेमाल सिंगापुर में उसकी अपनी कंपनी करेगी, लेकिन इन सर्वरों को पहले मलेशिया भेजा गया। इसके बाद इन्हें किसी तीसरे देश भेजने का आरोप है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ली मिंग पर सिंगापुर में भी धोखाधड़ी का आरोप
52 साल के चीनी कारोबारी ली मिंग पर सिंगापुर में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। फरवरी 2025 में दर्ज इस केस में उस पर एनवीडिया की चिप्स वाले कंप्यूटर सर्वर को गलत तरीके से दूसरे देशों में भेजने का आरोप है। फिलहाल वह सिंगापुर में जमानत पर बाहर है। सिंगापुर के सरकारी वकीलों के मुताबिक, ली ने अमेरिकी कंपनियों से एनवीडिया की चिप्स वाले सर्वर खरीदे थे। उसने इन कंपनियों को बताया कि सर्वर का इस्तेमाल सिंगापुर में उसकी कंपनी लक्सुरिएट योर लाइफ के लिए किया जाएगा। लेकिन आरोप है कि उसने सर्वर सिंगापुर के बजाय पहले मलेशिया भेजे और फिर वहां से किसी तीसरे देश पहुंचा दिए।