पंजाब

जंडियाला गुरु में महिला का पर्स छीनने पर अदालत ने सुनाई सजा

अमृतसर

पीडि़त को न्याय दिलाने और कानून के शासन को मजबूत करने वाले एक महत्त्वपूर्ण फैसले में, माननीय सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत अमृतसर ने स्नेचिंग के एक मामले में दो दोषियों, जिनमें सन्नी दियोल उर्फ सन्नी और रोबिनजीत सिंह शामिल हैं, को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। यह मामला जंडियाला गुरु में एक महिला से चाकू की नोक पर पर्स छीनने से संबंधित है। यह घटना 11 फरवरी, 2024 को हुई थी, जब मनजीत कौर अपने बेटे हीरा सिंह के साथ जंडियाला गुरु स्थित जैन मंदिर के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। एक हमलावर ने तेजधार हथियार दिखाकर मनजीत कौर को डराया-धमकाया और उनका पर्स छीन लिया, जिसमें एक आईफोन, 3000 रुपए नकद और चश्मा था। जांच के दौरान पुलिस ने सन्नी दियोल उर्फ सन्नी और रोबिनजीत सिंह को गिरफ्तार किया तथा वारदात में इस्तेमाल की गई किरच और चोरी का एक्टिवा स्कूटर बरामद की।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जांच में यह भी सामने आया कि स्कूटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था और इसका इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किया जा रहा था। छीना गया आईफोन बाद में इस मामले के सह-आरोपी सोनू सिंह उर्फ मुरली से बरामद किया गया, जिसे भगौड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने शिकायतकर्ता, पीडि़ता, पुलिस अधिकारियों और चोरी के स्कूटर के स्वामित्व एवं पंजीकरण से संबंधित गवाहों सहित कुल आठ गवाहों के बयान दर्ज करवाए। दोनों दोषियों को अदालत ने दोषी करार दिया। प्रत्येक दोषी को 10 साल की कठोर कैद तथा शेष तीन धाराओं के तहत एक-एक साल की कठोर कैद की सजा सुनाई गई।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button