हरियाणा

हेल्पलाइन नंबर -112 पर महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट के माध्यम से भी किया जाएगा लिंक जनरेट

चंडीगढ़ , 18 सितंबर- हरियाणा में पुलिसकर्मियों की क्षमता निर्माण तथा उनकी दक्षता बढ़ाने को लेकर आज पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीसीटीएनएस, पुलिस जांच की गुणवत्ता में सुधार, पुलिस प्रशिक्षण, इनवेंटरी सहित कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पुलिस व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने संबंधी विषयों को लेकर विचार विमर्श किया।

 

बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कपूर ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हरियाणा पुलिस वचनबद्ध है। प्रदेश में महिलाएं ना केवल घरों में बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, इसे लेकर विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द की 112 की वेबसाइट पर महिलाओं का डेटाबेस तैयार करने को लेकर लिंक जनरेट किया जाएगा। प्रदेश में कार्यरत सभी शिक्षण संस्थानों, कॉरपोरेट सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के सहयोग से इस वेबसाइट पर महिलाओं का डाटा अपलोड किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने उपरांत जब कभी महिला हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन अथवा व्हाट्सएप करेगी तो उससे संबंधित जानकारी तैनात कर्मचारी के पास अपने आप पहुंच जाएगी। इसके अलावा, महिला 112 पर फोन करके या 112 इंडिया एप के माध्यम से भी स्वयं को रजिस्टर्ड कर सकती है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में 8 और टोल प्लाजा फ्री होंगे
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button