मिडल ईस्ट पर मोदी-मैक्रों में बात, डोनाल्ड ट्रंप के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को किया फोन

अमरीका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट को समुद्री जहाजों के लिए खोले जाने के लिए अलग-अलग स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। इससे कुछ दिन पहले ही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी के साथ पश्चिम एशिया और होर्मुज समुद्री मार्ग के बारे में बात की थी। मोदी ने अपने मित्र मैक्रों के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा तथा नौवहन की स्वतंत्रता को शीघ्र बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714