यूथ लाइफ

जेईई मेन्स प्रोविजनल Answer Key में बंपर गलतियां

नई दिल्ली

इंजीनियरिंग के लिए होने वाली परीक्षा जेईई मेन्स में आंसर-की में होने वाली गड़बड़ी छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनती रही है। कई सालों से ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शिक्षा मंत्रालय के पास भी इस बारे में शिकायतें पहुंची हैं। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पांच अप्रैल को शिफ्ट दो को हुए केमिस्ट्री के पेपर की प्रोविजनल आंसर- की में कई गलतियां थी और इसे काफी गंभीरता से लिया गया है। इस बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से भी चर्चा की गई है। एनटीए को कहा गया है कि ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए। फाइनल आंसर-की जारी करने से पहले हर एक चैलेंज की समीक्षा की जाए और कोशिश की जाए कि फाइनल आंसर-की में कोई गलती न हो।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस बार भी करीब आधे सवालों के जवाब को चैलेंज किया गया है। एनटीए ने एक्सपर्ट कमेटी बना दी है, जो इन चैलेंजेस की समीक्षा कर रही है। कमेटी जो भी फैसला लेगी, उसके आधार पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और रिजल्ट तैयार होगा। एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी किए जाने के बाद पांच अप्रैल शिफ्ट-2 की जेईई केमिस्ट्री पेपर में कई गड़बडिय़ां सामने आई। जेईई मेन्स का पहला सेशन 10 शिफ्ट में हुआ और दूसरा सेशन नौ शिफ्ट में हुआ। पहले सेशन में मैथ्स के दो और फिजिक्स के सात क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे, जबकि आपत्तियों के बाद पांच सवालों की आंसर-की बदली गई थी।

छह शिफ्ट; 675 सवाल करीब आधे चैलेंज

जेईई मेन्स 2026 सेशन-2 की प्रोविजनल आंसर-की के कई जवाबों को छात्र चैलेंज कर रहे हैं। दूसरे सेशन की परीक्षा नौ शिफ्ट में हुई थी और हर एक शिफ्ट में 75 क्वेश्चन का पेपर था। इस तरह से देखें तो 675 सवालों की आंसर-की जारी की गई है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष ही करीब आधे सवालों के जवाबों को छात्र चैलेंज करते हंै। छात्रों को लगता है कि उनका दिया गया जवाब सही है और वे चैलेंज करते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button