आज की ख़बरआर्थिक

ASUS ने लांच किया AI लैपटॉप ‘ExpertBook Ultra’, जानें क्या है खास

नई दिल्ली। ASUS ने बुधवार को भारत में अपने नए एआई-संचालित फ्लैगशिप लैपटॉप ‘एक्सपर्ट बुक अल्ट्रा’ को लांच करने के साथ ही एक्सपर्टबुक पी-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार किया। कंपनी ने बताया कि एक्सपर्टबुक अल्ट्रा एक कोपायलट लैपटॉप है, जिसे विशेष रूप से वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारियों और व्यवसाय से जुड़े पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह लैपटॉप अल्ट्रा-लाइट डिजाइन, उन्नत एआई-आधारित परफॉर्मेंस, उच्च गुणवत्ता वाले डिस्प्ले, बेहतर ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और एंटरप्राइज़-ग्रेड सुरक्षा जैसे फीचर्स से लैस है। एक्सपर्टबुक अल्ट्रा का वजन लगभग 0.99 किलोग्राम से शुरू होता है और इसे एज़ी31बी मैग्नीशियम-एल्यूमिनियम मिश्र धातु से बनाया गया है, जो आमतौर पर एयरोस्पेस और फॉर्मूला-1 अनुप्रयोगों में इस्तेमाल होती है। इसमें नैनो-सिरेमिक कोटिंग दी गई है, जिसकी कठोरता 9 एच बताई गई है।

कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज़-3 प्रोसेसर पर आधारित है, जिसमें शक्तिशाली जीपीयू और उन्नत एनपीयू का संयोजन किया गया है। इससे एआई-आधारित काम तेजी से किये जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एक्सपर्टबुक पी सीरीज़ में एक्सपर्टबुक पी3 और एक्सपर्टबुक पी5 मॉडल भी पेश किये हैं, जिन्हें छोटे और मध्यम उद्यमों तथा पेशेवरों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ उच्च प्रदर्शन, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्केलेबिलिटी देती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस अवसर पर आसूस के ग्लोबल को-सीईओ सैमसन हू ने कहा कि कंपनी भारत में एआई-आधारित कंप्यूटिंग के नये दौर का नेतृत्व करना चाहती है। एक्सपर्टबुक अल्ट्रा के जरिए से पेशेवरों को बेहतर काम का अनुभव देने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, इंटेल इंडिया के वरिष्ठ निदेशक पीपी सुनिल आचार्य ने कहा कि आसूस के साथ सह-इंजीनियरिंग के जरिए ऐसा लैपटॉप तैयार किया गया है जो उच्च प्रदर्शन, इन-बिल्ट एआई क्षमताओं और ऊर्जा दक्षता का संतुलन प्रदान करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button