केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा, 2014 में आते, तो राष्ट्रपति बन चुके होते शरद पवार

मुंबई
मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नेता और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार को भाजपा की अगवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन यानी एनडीए में लाने की कोशिश हो रही है और वह एनडीए में आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यह भी कहा कि अगर शरद पवार 2014 में एनडीए में आ गए होते, तो वह राष्ट्रपति बन चुके होते। अठावले ने कहा कि शरद पवार महाराष्ट्र के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं। हमने उन्हें कई बार एनडीए में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अगर वह 2014 में शामिल हो जाते, तो शायद वह भारत के राष्ट्रपति भी बन सकते थे। शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी राय रखी और संजय राउत की गद्दार वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे को गद्दार कहना सही है। मेरी नजर में, संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने जनादेश के साथ धोखा किया। 2019 में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उस फैसले का नतीजा सामने आया है।