भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते मजबूत होंगे, पीएम मोदी बोले, 40 साल बाद भारतीय पीएम का न्यूजीलैंड दौरा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम ऑकलैंड पहुंचे। वह सीधे ऑस्ट्रेलिया से आए हैं। यह 40 सालों में किसी भारतीय नेता की न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम मोदी 10 साल से भी ज्यादा समय में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले सबसे बड़े राष्ट्राध्यक्ष हैं। वह स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 8:15 बजे ‘इंडिया वन’ विमान से ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। टारमैक पर रेड कारपेट बिछाकर मोदी का स्वागत किया गया, जहां भारतीय और न्यूजीलैंड की सेनाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया और पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार दशक बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचा है। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री लक्सन ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा न्यूजीलैंड के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।
लक्सन ने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे शहर में दुनिया के एक बहुत बड़े नेता आए हैं। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री व दूसरे बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि पीएम लक्सन के साथ उनकी बातचीत आर्थिक, व्यापारिक और कमर्शियल संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती को और आगे बढ़ाएगी। भारत और न्यूज़ीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करके द्विपक्षीय व्यापार और कमर्शियल संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714