आर्थिक

Blaupunkt ने लॉन्च किया 12 घंटे चलेगी बैटरी 120W साउंड वाला नया पार्टी स्पीकर

नई दिल्ली। Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर घर की पार्टियों और आउटडोर म्यूजिक के शौकीनों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इस स्पीकर में 120W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें वायरलेस Karaoke का फीचर दिया गया है। यानी यूजर्स गाने सुनने के साथ-साथ खुद भी गाना गा सकते हैं। इसके साथ कंपनी वायरलेस माइक्रोफोन भी दे रही है।

कीमत और उपलब्धता


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मिलेगा 120W का दमदार साउंड

इस पार्टी स्पीकर में 120W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें दो 3-इंच के फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक अलग 4-इंच का वूफर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप साफ आवाज और दमदार बास देने में मदद करता है। इसमें वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे यूजर्स बिना अलग से माइक खरीदे Karaoke का मजा ले सकते हैं।

म्यूजिक के साथ जलेंगी रंग-बिरंगी लाइट्स


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्पीकर में Party Aura Lights दी गई हैं। इनमें कई तरह के लाइटिंग मोड मिलते हैं, जो म्यूजिक के साथ पार्टी का माहौल बनाने में मदद करते हैं। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ऊपर की तरफ बड़ा कैरी हैंडल भी दिया गया है।

12 घंटे तक चलेगी बैटरी


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Blaupunkt Atomik Knightz 25K एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, बैटरी कितनी देर चलेगी, यह म्यूजिक की आवाज, लाइटिंग और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा स्पीकर को IPX6 रेटिंग मिली है। इससे यह पानी की तेज बौछारों से सुरक्षित रहता है। ऐसे में इसे आउटडोर पार्टी और म्यूजिक सेशन के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button